cafewala.in

UPSSSC 12th Pass Vacancy 2026 : 1784 पदों पर भर्ती ,योग्यता, आयु सीमा, सैलेरी, चयन प्रक्रिया और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ यहाँ देखे

Cafe Wala
By Cafe Wala
Published On: Nov 11, 2026
UPSSSC 12th Pass Vacancy 2026

UPSSSC 12th Pass Vacancy 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 26-परीक्षा/2026 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर कुल 1,784 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस भर्ती में ग्राम विकास अधिकारी, भूमि अर्जन अमीन, ग्राम पंचायत अधिकारी सहित विभिन्न पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए PET-2025 में शामिल अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता एवं अन्य शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको UPSSSC 12th Pass Vacancy 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण तिथियां और ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे। इसलिए पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

साथ ही सरकारी नौकरी, सरकारी योजना, एडमिशन, एग्जाम फॉर्म, स्कॉलरशिप, रिजल्ट, इंश्योरेंस और अन्य ऑनलाइन सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए जुड़े रहें — Cafe Wala के साथ।

UPSSSC 12th Pass Vacancy 2026 – Overview

भर्ती का नाम UPSSSC Combined Subordinate Services Recruitment 2026
विज्ञापन संख्या 26-परीक्षा/2026
भर्ती बोर्ड उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
परीक्षा का नाम संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा (PET-2025)/26
कुल पद 1,784 पद
कुल पदों के प्रकार 12 अलग-अलग पद
पदों के नाम वाणिज्य कर संग्रह अमीन, भूमि अर्जन अमीन, भण्डार पाल एवं लिपिक, सहकारी कृषि पर्यवेक्षक, गृह माता, सारणिक, समाज कल्याण पर्यवेक्षक, ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण), ग्राम पंचायत अधिकारी, फार्म लिपिक एवं विक्रयकर्ता आदि।
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
विज्ञापन जारी होने की तिथि 16 अक्टूबर 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि 10 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 01 दिसंबर 2026
शुल्क समायोजन एवं आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 08 दिसंबर 2026
शैक्षणिक योग्यता पदानुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य अनिवार्य अर्हताएं। सभी पदों की योग्यता अलग-अलग हो सकती है।
अनिवार्य PET परीक्षा PET-2025
चयन प्रक्रिया PET-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा एवं संबंधित पद के अनुसार आगे की चयन प्रक्रिया।
मुख्य परीक्षा का प्रकार वस्तुनिष्ठ (Objective) एवं बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
मुख्य परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट)
कुल प्रश्न 100 प्रश्न
कुल अंक 100 अंक
निगेटिव मार्किंग प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती
ऑनलाइन आवेदन Apply Online ↗
आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in

UPSSSC Vacancy 2026 में कितने पदों पर होगी भर्ती?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 26-परीक्षा/2026 के तहत कुल 1,784 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों को अलग-अलग आरक्षित श्रेणियों में बांटा गया है। General, OBC, SC, ST और EWS कैटेगरी के अनुसार रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है।

UPSSSC Category Wise Vacancy 2026

श्रेणी (Category) पदों की संख्या
General (UR) 840
OBC 448
SC 326
ST 26
EWS 144
कुल पद (Total) 1,784

UPSSSC Vacancy 2026 : Post Wise Category Wise Vacancy Details

UPSSSC विज्ञापन संख्या 26-परीक्षा/2026 के अंतर्गत कुल 1,784 पदों पर भर्ती निकाली गई है। सभी 12 पदों की General, SC, ST, OBC और EWS श्रेणी के अनुसार रिक्तियों का विवरण नीचे दिए गए कार्ड में देखें।

1. वाणिज्य कर संग्रह अमीन
General (UR)95
SC54
ST06
OBC57
EWS23
Total Post235
2. भूमि अर्जन अमीन
General (UR)131
SC21
ST00
OBC17
EWS18
Total Post187
3. भण्डार पाल एवं लिपिक
General (UR)48
SC18
ST01
OBC40
EWS11
Total Post118
4. भण्डार पाल एवं लिपिक (विशेष चयन)
General (UR)00
SC00
ST02
OBC00
EWS00
Total Post02
5. सहकारी कृषि पर्यवेक्षक
General (UR)26
SC10
ST01
OBC08
EWS05
Total Post50
6. गृह माता
General (UR)03
SC01
ST00
OBC01
EWS00
Total Post05
7. सारणिक
General (UR)08
SC00
ST00
OBC05
EWS01
Total Post14
8. समाज कल्याण पर्यवेक्षक
General (UR)67
SC22
ST05
OBC30
EWS13
Total Post137
9. ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण)
General (UR)245
SC95
ST10
OBC123
EWS52
Total Post525
10. ग्राम पंचायत अधिकारी
General (UR)215
SC104
ST01
OBC167
EWS21
Total Post508
11. फार्म लिपिक
General (UR)01
SC01
ST00
OBC00
EWS00
Total Post02
12. विक्रयकर्ता
General (UR)01
SC00
ST00
OBC00
EWS00
Total Post01

UPSSSC 12th Pass Vacancy 2026 : Post Wise Salary

UPSSSC भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार Pay Level-2 और Pay Level-3 के तहत वेतन दिया जाएगा। अलग-अलग पदों का शुरुआती मूल वेतन और अधिकतम वेतनमान नीचे दी गई तालिका में देखें।

क्र. सं. पद का नाम Pay Level वेतनमान (प्रति माह)
1 वाणिज्य कर संग्रह अमीन Level-3 ₹21,700 – ₹69,100
2 भूमि अर्जन अमीन Level-3 ₹21,700 – ₹69,100
3 भण्डार पाल एवं लिपिक (सामान्य चयन) Level-2 ₹19,900 – ₹63,200
4 भण्डार पाल एवं लिपिक (विशेष चयन) Level-2 ₹19,900 – ₹63,200
5 सहकारी कृषि पर्यवेक्षक Level-3 ₹21,700 – ₹69,100
6 गृह माता Level-3 ₹21,700 – ₹69,100
7 सारणीयक Level-2 ₹19,900 – ₹63,200
8 समाज कल्याण पर्यवेक्षक Level-3 ₹21,700 – ₹69,100
9 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) Level-3 ₹21,700 – ₹69,100
10 ग्राम पंचायत अधिकारी Level-3 ₹21,700 – ₹69,100
11 फार्म लिपिक Level-2 ₹19,900 – ₹63,200
12 विक्रयकर्ता Level-2 ₹19,900 – ₹63,200

UPSSSC Salary 2026 : Pay Level Details

Pay Level शुरुआती मूल वेतन अधिकतम वेतन
Level-2 ₹19,900 ₹63,200
Level-3 ₹21,700 ₹69,100
नोट: उपरोक्त वेतनमान Pay Matrix के अनुसार मूल वेतन की सीमा है। इसके अतिरिक्त नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) एवं अन्य अनुमन्य भत्ते मिल सकते हैं। वास्तविक इन-हैंड सैलरी पोस्टिंग स्थान, भत्तों और कटौतियों पर निर्भर करेगी।

UPSSSC 12th Pass Vacancy 2026 : Educational Qualification

UPSSSC भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। हालांकि, अलग-अलग पदों के लिए अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता, कंप्यूटर प्रमाणपत्र और कार्य अनुभव भी मांगा गया है। पदवार योग्यता का विवरण नीचे देखें।

UPSSSC Post Wise Qualification 2026

क्र. सं. पद का नाम शैक्षणिक योग्यता
1 वाणिज्य कर संग्रह अमीन इंटरमीडिएट (12वीं पास) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
2 भूमि अर्जन अमीन इंटरमीडिएट (12वीं पास) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
3 भण्डार पाल एवं लिपिक (सामान्य चयन एवं विशेष चयन) इंटरमीडिएट (12वीं पास) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
4 सहकारी कृषि पर्यवेक्षक इंटरमीडिएट (12वीं पास) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
5 गृह माता इंटरमीडिएट (12वीं पास) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
6 सारणीयक इंटरमीडिएट (12वीं पास) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
7 समाज कल्याण पर्यवेक्षक (1) इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
(2) NIELIT द्वारा CCC प्रमाणपत्र अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष प्रमाणपत्र।
8 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) (1) इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
(2) NIELIT द्वारा CCC प्रमाणपत्र अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष प्रमाणपत्र।
9 ग्राम पंचायत अधिकारी (1) इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
(2) NIELIT (पूर्व में DOEACC) द्वारा CCC कंप्यूटर प्रमाणपत्र।
10 फार्म लिपिक (1) इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
(2) कृषि संक्रिया (Agricultural Operations) का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव।
(3) देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान।
11 विक्रयकर्ता (1) इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
(2) किसी फर्म या सरकारी विभाग में बिक्री कार्य का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव।
(3) देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान।

UPSSSC PET-2025 Eligibility

इस भर्ती की मुख्य परीक्षा में आवेदन करने के लिए PET-2025 में शामिल होना अनिवार्य है। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को आवेदन करने का अवसर मिलेगा जिन्हें आयोग द्वारा PET-2025 का स्कोरकार्ड जारी किया गया है।

महत्वपूर्ण शर्तें:
  • PET-2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए।
  • PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग होगी।
  • शून्य या नकारात्मक नॉर्मलाइज्ड स्कोर प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे।

UPSSSC 12th Pass Vacancy 2026: आयु सीमा

न्यूनतम आयु
18 वर्ष
अधिकतम आयु
40 वर्ष

UPSSSC 2026: पदवार आयु सीमा

पद का नाम न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
वाणिज्य कर संग्रह अमीन 18 वर्ष 40 वर्ष
भूमि अर्जन अमीन 18 वर्ष 40 वर्ष
भण्डार पाल एवं लिपिक 18 वर्ष 40 वर्ष
सहकारी कृषि पर्यवेक्षक 18 वर्ष 40 वर्ष
गृह माता 18 वर्ष 40 वर्ष
सारणीयक 18 वर्ष 40 वर्ष
समाज कल्याण पर्यवेक्षक 18 वर्ष 40 वर्ष
ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) 18 वर्ष 40 वर्ष
ग्राम पंचायत अधिकारी 18 वर्ष 40 वर्ष
फार्म लिपिक 21 वर्ष 30 वर्ष
विक्रयकर्ता 18 वर्ष 40 वर्ष

UPSSSC 2026: आयु में छूट

वर्ग आयु में छूट
सामान्य (UR) कोई छूट नहीं
EWS कोई अतिरिक्त छूट नहीं
OBC (उत्तर प्रदेश) नियमानुसार
SC / ST (उत्तर प्रदेश) नियमानुसार
दिव्यांग अभ्यर्थी लागू सरकारी नियमों के अनुसार
महत्वपूर्ण सूचना: आयु की गणना की निर्धारित तिथि, आरक्षित वर्गों की आयु में छूट तथा विशेष चयन वाले पदों की आयु संबंधी शर्तों की पुष्टि आधिकारिक विज्ञापन से अवश्य करें। फार्म लिपिक के लिए अलग आयु सीमा लागू है।

UPSSSC मुख्य परीक्षा 2026: Exam Pattern

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार लिखित परीक्षा एक प्रश्नपत्र की होगी। इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

कुल प्रश्न100
कुल अंक100
परीक्षा अवधि2 घंटे
Negative Marking1/4 अंक

विषयवार प्रश्न एवं अंक विभाजन

विषयप्रश्नअंक
भारतीय इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन0505
भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान0505
भारत एवं विश्व का भूगोल0505
भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास0505
ग्रामीण समाज एवं विकास0505
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समसामयिक घटनाएँ0505
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी0505
पर्यावरण पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन1010
डाटा इंटरप्रिटेशन1010
सामान्य हिंदी1010
कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी1515
उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान2020
कुल100100

विषयवार विस्तृत सिलेबस (What to Study)

भाग-1 : विषयगत ज्ञान

1. भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन05 अंक

भारतीय इतिहास के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं राजनीतिक पहलू। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीयता का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के संबंध में सारगर्भित जानकारी।

2. भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान05 अंक

भारत में संवैधानिक विकास, भारतीय संविधान, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन, पंचायतीराज एवं स्थानीय स्वशासन, लोक नीति एवं आधिकारिक मुद्दे तथा सामुदायिक विकास सहित राजनीतिक प्रणाली की जानकारी।

3. भारत एवं विश्व का भूगोल05 अंक

भारत का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल, कृषि, बागवानी, वानिकी एवं पशुपालन, जनसंख्या एवं नगरीकरण का प्रारूप, स्मार्ट सिटी एवं स्मार्ट विलेज से संबंधित जानकारी तथा विश्व भूगोल।

4. भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास05 अंक

भारत में आर्थिक नियोजन, उद्देश्य एवं उपलब्धियां, नीति आयोग की भूमिका, सतत विकास लक्ष्य (SDGs), सरकारी बजट एवं वित्तीय प्रणाली, कृषि, उद्योग एवं व्यापार-वाणिज्य का विकास, भूमि सुधार, वैश्वीकरण एवं उदारीकरण, औद्योगिक नीति तथा आधारभूत संरचना जैसे ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानन एवं रेलवे।

5. ग्रामीण समाज एवं विकास05 अंक

ग्रामीण विकास का भारतीय संदर्भ, ग्रामीण विकास कार्यक्रम एवं योजनाएं, ग्रामीण विकास योजनाओं का प्रबंधन, ग्रामीण विकास सूचकांक, ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएं, ग्रामीण सामाजिक विकास, ग्रामीण विकास और भूमि सुधार तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की ग्रामीण विकास योजनाएं।

6. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ05 अंक

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर हाल की घटनाओं का ज्ञान।

7. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी05 अंक

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में भारत की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति, दैनिक जीवन में अनुप्रयोग, भारतीय उपलब्धियां, प्रौद्योगिकी का स्वदेशीकरण, नवीन प्रौद्योगिकियां, द्विउपयोगी एवं तकनीकी उपयोगी प्रौद्योगिकियां। अंतरिक्ष, रक्षा, ऊर्जा स्रोत, नैनो प्रौद्योगिकी, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, बौद्धिक संपदा अधिकार एवं डिजिटल अधिकार।

8. पर्यावरण पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन10 अंक

पर्यावरणीय सुरक्षा एवं पारिस्थितिकी तंत्र, वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता, पर्यावरणीय प्रदूषण एवं क्षरण, पर्यावरणीय प्रभाव आकलन, जलवायु परिवर्तन, आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, NDMA, SDMA, NDRF एवं SDRF, भारत और विश्व में आपदा प्रबंधन से संबंधित संस्थाएं एवं प्रयास।

9. डाटा इंटरप्रिटेशन10 अंक

आंकड़ों की व्याख्या एवं विश्लेषण, सांख्यिकीय विश्लेषण, ग्राफ एवं डायग्राम, आंकड़ों का अध्ययन तथा दी गई सूचनाओं से सामान्य निष्कर्ष निकालने की क्षमता।

10. सामान्य हिंदी10 अंक

• सरकारी, अर्द्धसरकारी, वैयक्तिक एवं व्यावसायिक पत्र, कार्यालय आदेश, अधिसूचना एवं परिपत्र।
• वर्ण एवं ध्वनि विचार, उच्चारण, लेखन, स्वर, व्यंजन, मात्रा, पद पहचान एवं प्रयोग।
• शब्द रचना: संधि, संधि विच्छेद, समास, उपसर्ग, प्रत्यय।
• तत्सम, अर्द्धतत्सम, तद्भव, देशज एवं विदेशी शब्द।
• संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय, लिंग, वचन, पुरुष, काल, कारक एवं वाच्य।
• पर्यायवाची, विलोम, शब्द युग्मों का अर्थ भेद, वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द।
• शब्द शुद्धि, वर्तनी, वाक्य रचना एवं वाक्य शुद्धि।
• विराम चिह्नों का प्रयोग तथा मुहावरे एवं लोकोक्तियां।

भाग-2 : कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी

कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी15 अंक

• कंप्यूटर, सूचना तकनीकी, इंटरनेट एवं वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का इतिहास, परिचय एवं अनुप्रयोग।
• हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर।
• इनपुट एवं आउटपुट डिवाइस।
• इंटरनेट प्रोटोकॉल एवं IP एड्रेस।
• IT गैजेट एवं उनका अनुप्रयोग।
• ई-मेल ID बनाना तथा ई-मेल का प्रयोग एवं संचालन।
• प्रिंटर, टेबलेट एवं मोबाइल का संचालन।
• वर्ड प्रोसेसिंग (MS Word) एवं स्प्रेडशीट प्रोसेसिंग (MS Excel) के महत्वपूर्ण तत्व।
• ऑपरेटिंग सिस्टम, सोशल नेटवर्किंग एवं ई-गवर्नेंस।
• डिजिटल वित्तीय उपकरण एवं अनुप्रयोग।
• भविष्य के कौशल एवं साइबर सुरक्षा।
• आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बिग डेटा प्रोसेसिंग, डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT)।
• कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां।

भाग-3 : उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी20 अंक

• उत्तर प्रदेश का इतिहास।
• उत्तर प्रदेश की संस्कृति एवं कला।
• वास्तुकला एवं त्योहार।
• लोक नृत्य एवं साहित्य।
• क्षेत्रीय भाषाएं एवं विरासत।
• सामाजिक रीति-रिवाज एवं पर्यटन।
• भौगोलिक परिदृश्य एवं पर्यावरण।
• प्राकृतिक संसाधन, जलवायु एवं मिट्टी।
• वन, वन्यजीव एवं खनिज।
• अर्थव्यवस्था एवं कृषि।
• उद्योग, व्यवसाय एवं रोजगार।
• राज्यव्यवस्था एवं प्रशासन।
• समसामयिक घटनाएं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश राज्य की उपलब्धियां।

महत्वपूर्ण नोट: ऊपर दिया गया पाठ्यक्रम आयोग की आधिकारिक अधिसूचना के पेज 19, 20 और 21 पर आधारित है। परीक्षा की तैयारी इसी विषयवार पाठ्यक्रम के अनुसार करें।

UPSSSC 12th Pass Vacancy 2026 : Selection Process

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 26-परीक्षा/2026 के अंतर्गत 1,784 पदों पर उम्मीदवारों का चयन निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण निम्नलिखित हैं।

1

PET-2025 Score Based Shortlisting

मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार होगी। विज्ञापित पदों के सापेक्ष श्रेणीवार 15 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम कटऑफ पर समान अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थी भी शामिल होंगे।

2

Main Written Examination

शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल अंक 100, परीक्षा अवधि 120 मिनट और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती होगी।

3

Document Verification

मुख्य परीक्षा के बाद संबंधित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, PET-2025 स्कोरकार्ड तथा पद के अनुसार आवश्यक कंप्यूटर प्रमाणपत्र एवं अनुभव प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।

4

Final Selection & Merit List

मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों तथा लागू सेवा एवं आरक्षण नियमों के अनुसार अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों को निर्धारित पदों की पात्रता शर्तें भी पूरी करनी होंगी।

ध्यान दें: PET-2025 का स्कोर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग में उपयोग किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होना अंतिम चयन की गारंटी नहीं है।
महत्वपूर्ण सूचना: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दिए गए चयन के आधार, पदवार पात्रता एवं अभिलेख परीक्षण संबंधी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

UPSSSC 12th Pass भर्ती 2026 – महत्वपूर्ण तिथियाँ

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि
16 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि
10 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
01 दिसंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि
01 दिसंबर 2026
शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि
08 दिसंबर 2026
मुख्य परीक्षा की तिथि
बाद में घोषित की जाएगी
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
बाद में घोषित की जाएगी
i
महत्वपूर्ण सूचना

UPSSSC भर्ती 2026 की आवेदन तिथि, मुख्य परीक्षा, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी अपडेट के लिए Cafe Wala वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। नई जानकारी उपलब्ध होते ही यहां अपडेट दी जाएगी।

UPSSSC 12th Pass भर्ती 2026 – आवेदन शुल्क

सभी वर्गों के लिए
₹25/-
ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क
₹25/-

UPSSSC Category Wise Application Fee 2026

श्रेणी परीक्षा शुल्क प्रक्रिया शुल्क कुल शुल्क
General (UR) ₹0 ₹25 ₹25
OBC ₹0 ₹25 ₹25
SC ₹0 ₹25 ₹25
ST ₹0 ₹25 ₹25
भुगतान का तरीका: Credit Card, Debit Card, Internet Banking एवं UPI के माध्यम से SBI ePay Payment Gateway द्वारा ऑनलाइन शुल्क जमा किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण सूचना: सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को ₹25 ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क जमा करने से पहले भुगतान संबंधी आधिकारिक निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।

UPSSSC 12th Pass भर्ती 2026 – ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

UPSSSC 12th Pass Recruitment 2026 का ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज एवं जानकारियां तैयार रखें।

1 PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर
2 PET-2025 स्कोरकार्ड एवं संबंधित विवरण
3 आधार कार्ड या अन्य पहचान संबंधी विवरण
4 10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र (जन्मतिथि प्रमाण)
5 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र
6 जाति प्रमाणपत्र (SC / ST / OBC), यदि लागू हो
7 EWS प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
8 दिव्यांगता प्रमाणपत्र (PwBD), यदि लागू हो
9 CCC कंप्यूटर प्रमाणपत्र, संबंधित पदों के लिए
10 अनुभव प्रमाणपत्र, संबंधित पदों के लिए
11 चालू मोबाइल नंबर
12 चालू ई-मेल आईडी
13 ऑनलाइन भुगतान के लिए डेबिट कार्ड / UPI / नेट बैंकिंग
फोटो एवं हस्ताक्षर: आवेदन में PET-2025 के दौरान अपलोड की गई फोटो एवं हस्ताक्षर प्रदर्शित होंगे। आधिकारिक निर्देश के अनुसार इन्हें बदला नहीं जा सकता है।
महत्वपूर्ण सूचना: जाति एवं आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र उत्तर प्रदेश सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार होने चाहिए। EWS प्रमाणपत्र के लिए निर्धारित वित्तीय वर्ष एवं जारी करने की अवधि का ध्यान रखें। CCC और अनुभव प्रमाणपत्र केवल उन पदों के लिए जरूरी हैं जिनकी योग्यता में इनका उल्लेख है।

UPSSSC 12th Pass भर्ती 2026 – How To Apply Online

UPSSSC 12th Pass Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

1 Official Website खोलें सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Live Advertisement सेक्शन खोलें।
2 Recruitment लिंक चुनें विज्ञापन संख्या 26-परीक्षा/2026 के सामने दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
3 PET-2025 से Login करें अपना PET-2025 Registration Number दर्ज करें और निर्धारित Authentication प्रक्रिया पूरी करें।
4 Application Form भरें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी एवं पद से संबंधित मांगी गई जानकारी भरें।
5 जानकारी एवं दस्तावेज जांचें सभी विवरण, आरक्षण संबंधी जानकारी एवं पद के अनुसार आवश्यक प्रमाणपत्रों की जांच करें।
6 Application Fee जमा करें सभी वर्गों के लिए निर्धारित ₹25 ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क जमा करें।
7 Final Submit करें आवेदन की सभी जानकारियां जांचने के बाद Declaration स्वीकार करके आवेदन सबमिट करें।
8 Application Print करें सफल आवेदन के बाद Application Form डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण: PET-2025 आवेदन में अपलोड की गई फोटो एवं हस्ताक्षर नए आवेदन में स्वतः प्रदर्शित होंगे। इन्हें बदलने की अनुमति नहीं है।
आवेदन की अंतिम तिथि: 01 दिसंबर 2026 है। आवेदन में संशोधन एवं शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 08 दिसंबर 2026 है। अंतिम समय का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा करें।
Apply Online – Official Website ↗

तो दोस्तों, अगर आप UPSSSC 12th Pass Recruitment 2026 के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकती है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य उम्मीदवार विभिन्न पदों पर नौकरी पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और सभी पात्रता शर्तों को जांचने के बाद 1 दिसंबर 2026 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन जरूर पूरा करें। आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी और दिशा-निर्देशों को समझकर ही फॉर्म भरें।

ऐसी ही सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, स्कॉलरशिप और ऑनलाइन फॉर्म से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहिए Cafe Wala के साथ।

Cafe Wala – Online Services का भरोसेमंद साथी।

घर बैठे ऑनलाइन सुविधाएँ पाने और सरकारी भर्ती से जुड़ी सही एवं उपयोगी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट cafewala.in पर विजिट करें।

धन्यवाद! 🙏

UPSSSC 12th Pass Recruitment 2026 – FAQs

1. UPSSSC 12th Pass Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

UPSSSC 12th Pass Recruitment 2026 के तहत कुल 1,784 पदों पर भर्ती की जाएगी।

2. UPSSSC 12th Pass Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू हुआ?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर 2026 से शुरू हुआ है।

3. UPSSSC भर्ती 2026 की आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2026 है। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।

4. UPSSSC 12th Pass भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा पद के अनुसार नोटिफिकेशन में दी गई अन्य शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यताएं भी लागू होंगी।

5. UPSSSC 12th Pass Recruitment 2026 में PET-2025 जरूरी है क्या?

हाँ, इस भर्ती में आवेदन के लिए PET-2025 का रजिस्ट्रेशन नंबर आवश्यक है। उम्मीदवारों की मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी।

6. UPSSSC भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन प्रक्रिया में PET-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। अंतिम चयन संबंधित भर्ती नियमों के अनुसार किया जाएगा।

7. UPSSSC 12th Pass Recruitment 2026 का आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती में सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क ₹25 निर्धारित है। परीक्षा शुल्क ₹0 है। भुगतान SBI ePay के माध्यम से किया जाएगा।

8. UPSSSC 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉगिन करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी जांचें, आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें और फॉर्म सबमिट करें।

9. UPSSSC आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

आवेदन के लिए PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर, व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक विवरण और आवश्यक पहचान संबंधी जानकारी तैयार रखें। श्रेणी, EWS या PwBD प्रमाण पत्र तथा CCC या अनुभव प्रमाण पत्र केवल संबंधित पदों पर लागू होने पर आवश्यक होंगे।

10. UPSSSC 12th Pass भर्ती की लिखित परीक्षा का पैटर्न क्या है?

मुख्य लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, कुल अंक 100 होंगे और परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग निर्धारित है।

11. UPSSSC 12th Pass Recruitment 2026 की परीक्षा कब होगी?

मुख्य परीक्षा की तारीख आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार घोषित की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

12. UPSSSC 12th Pass Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन PDF कहाँ से डाउनलोड करें?
13. UPSSSC भर्ती 2026 की नवीनतम जानकारी कहाँ मिलेगी?

UPSSSC भर्ती, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, स्कॉलरशिप और अन्य सरकारी नौकरी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए Cafe Wala की वेबसाइट cafewala.in पर विजिट करें।

Need Help?
Cafe Wala Assistant
Cafe Wala Assistant Student Help
नमस्ते! 👋

Cafe Wala में आपका स्वागत है।
इस post से जुड़ी जानकारी पाने के लिए नीचे अपना सवाल पूछें।

CURRENT POST Loading...
Cafe Wala Services
आप ऐसे सवाल पूछ सकते हैं: fee, age limit, vacancy, ews, eligibility
Selected Service
✓

Request तैयार है!

नीचे button दबाकर Cafe Wala को WhatsApp करें।

Post
Service
Name
Mobile
💬 WhatsApp पर Request भेजें

Latest Post

1 thought on “UPSSSC 12th Pass Vacancy 2026: 12वीं पास भर्ती, आवेदन शुरू, योग्यता व पूरी जानकारी”

  1. Pingback: Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026-27: Guest Faculty भर्ती, ₹30,000 मानदेय

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Scroll to Top