cafewala.in

Railway Technician Recruitmet 2026: 6565 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलेरी और सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ यहाँ देखे

Cafe Wala
By Cafe Wala
Published On: April 03, 2026
Railway Technician Recruitment 2026: 6565 पदों पर बड़ी भर्ती, Railway Board ने दी मंजूरी

Railway Technician Recruitment 2026 Latest Update  : आज मै उन सभी Candidates के लिए, जो रेलवे मे जॉब पाना चाहते है और दिन रात लगातार रेलवे की तैयारी कर रहे है। उनके लिए एक बड़ी खबर लेकर आया हुँ।भारतीय रेलवे मंत्रालय के द्वारा 30 मार्च 2026 को एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में Railway Technician भर्ती 2026 के लिए 6565 पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। पेज 1 में साफ – साफ लिखा है कि यह भर्ती 39 अलग-अलग कैटेगरी में होने वाली है, जिसमें Electrical, Mechanical, Signal, Workshop जैसे बहुत सारे ट्रेड शामिल होंगे। वहीं पेज 3 में सभी पोस्ट और ज़ोन वाइज वैकेंसी का पूरा डिटेल दिया गया है।

Railway Technician Recruitment 2026 : Overview

 Particulars Details
विभागभारत सरकार, रेलवे मंत्रालय (Railway Board)
नोटिस प्रकारVacancy Approval Notice
जारी तिथि30 मार्च 2026
भर्ती नामRailway Technician Recruitment 2026
कुल पद6,565 पद
कैटेगरी39 अलग-अलग टेक्नीशियन कैटेगरी
भर्ती एजेंसीRailway Recruitment Board (RRB)
नोटिफिकेशन प्रकारCentralized Employment Notification (CEN)
लोकेशनपूरे भारत में (All Zonal Railways)
पोस्ट टाइपTechnician Grade I, II, III
योग्यताITI / Diploma (Trade अनुसार)
आवेदन मोडOnline (जल्द शुरू होगा)
स्टेटसVacancy Approved (Form जल्द आएगा)

RRB Technician Recruitment 2026 : Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ)

EventDate
CEN Notification 30 March 2026
Online Apply शुरूSoon
Apply की अंतिम तिथिSoon
Fee Payment Last DateSoon
Exam DateSoon
Admit Cardपरीक्षा से पहले जारी होगा

RRB Technician Recruitment 2026 : Application Fee (आवेदन शुल्क)

 CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹500/- (Expected)
SC / ST / PwBD / Female₹250/- (Expected)
  • रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवार Debit Card, Credit Card, Net Banking और UPI जैसे माध्यमों से आसानी से फीस जमा कर सकेंगे।
  • CBT 1 Exam देने बाद General / OBC / EWS को ₹400 और SC / ST / PwBD / Female को ₹200, Refund कर दिये जायेंगे।
  • पैसे रिफंड अभ्यर्थी को उस बैंक खाते मे मिलेंग जिसमे उनका DBT सही होगा।
  • सभी अभ्यर्थी अपने बैंक खाते के साथ अपने आधार को लिंक जरूर करा ले।

RRB Technician Recruitment 2026 : Eligibility

  • Technician Grade I के लिए B.Sc (Physics / Electronics / Computer / IT) या BE / B.Tech (Engineering) या 3 साल का Diploma (Related Trade) होना चाहिए।

  • Technician Grade II के लिए 10वीं पास + ITI (Related Trade) या 12वीं (Science Stream) से पास होना चाहिए।

  • Technician Grade III के लिए 10वीं (Matric) पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI (NCVT / SCVT) होना चाहिए।

RRB Technician Recruitment 2026 : Age Limit (आयु सीमा)

  • Railway Technician Recruitment 2026 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग (SC / ST / OBC / EWS आदि) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
  • आयु की गणना की तिथि आधिकारिक नोटिफिकेशन (CEN) के अनुसार तय की जाएगी।

RRB Technician Recruitment 2026 : Selection Process (चयन प्रक्रिया)

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को Computer Based Test (CBT) में शामिल होना होगा। यह परीक्षा विभिन्न वेतन स्तर (Grade I और Grade III) के लिए अलग-अलग आयोजित की जाती है, इसलिए उम्मीदवार जिस पोस्ट के लिए आवेदन करेंगे, उसी के अनुसार परीक्षा देनी होगी। CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुलाया जाता है, जहां उनके शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाती है।Document Verification के बाद उम्मीदवारों को Medical Examination से गुजरना होता है। इस चरण में यह सुनिश्चित किया जाता है कि उम्मीदवार रेलवे द्वारा निर्धारित मेडिकल मानकों के अनुसार पूरी तरह फिट है या नहीं।अंत में, सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है और उसी के आधार पर अंतिम चयन किया जाता है।

RRB Technician Recruitment 2026 : Exam Pattern (परीक्षा पैर्टन)

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 में चयन के लिए Computer Based Test (CBT) आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी और इसमें वस्तुनिष्ठ (Objective Type) प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाता है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है, जबकि गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होती है।प्रश्न पत्र में मुख्य रूप से चार विषय शामिल होते हैं — गणित (Mathematics), सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क (General Intelligence & Reasoning), सामान्य विज्ञान (General Science) और सामान्य जागरूकता (General Awareness)।General Science के अंतर्गत Physics, Chemistry और Biology से प्रश्न पूछे जाते हैं, जबकि General Awareness में करंट अफेयर्स, रेलवे से जुड़े प्रश्न और सामान्य ज्ञान शामिल होते हैं।यह परीक्षा विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की जा सकती है, इसलिए सभी उम्मीदवारों के अंकों का normalization किया जाता है ताकि निष्पक्ष परिणाम सुनिश्चित किया जा सके।

RRB Technician Recruitment 2026 : Salary

  • रेलवे टेक्नीशियन भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाता है। अलग-अलग ग्रेड के अनुसार सैलरी तय होती है। 
  • Technician Grade I के पद पर चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-5 के तहत ₹29,200 की बेसिक सैलरी दी जाती है। वहीं Technician Grade II के लिए Pay Level-4 के अनुसार ₹25,500 और Technician Grade III के लिए Pay Level-2 के अनुसार ₹19,900 बेसिक वेतन निर्धारित है।
  • बेसिक सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाते हैं, जिससे कुल इन-हैंड सैलरी काफी बढ़ जाती है।
  • यदि कुल सैलरी की बात करें तो सभी भत्तों को मिलाकर Technician Grade I के लिए लगभग ₹40,000 से ₹45,000, Grade II के लिए ₹35,000 से ₹40,000 और Grade III के लिए ₹28,000 से ₹32,000 प्रति माह तक सैलरी मिल सकती है।

RRB Technician Recruitment 2026 : How to Apply

  • उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
  • नया रजिस्ट्रेशन करें (Name, Mobile, Email भरें)
  • Registration ID और Password से लॉगिन करें
  • आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें
  • जरूरी दस्तावेज (Photo, Signature) अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें
  • फॉर्म को Final Submit करें
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें

📲 Contact for RRB Technician Vacancy 2026 Apply Online

अपना विवरण भरें और WhatsApp पर भेजें

✔ Fast Response | ✔ Trusted Service

RRB Technician Recruitment 2026 : Important Links

RRB Technician Recruitment 2026 FAQs

Q1. Railway Technician Recruitment 2026 में कुल कितनी वैकेंसी है?
इस भर्ती में कुल 6,565 पदों को मंजूरी दी गई है।

Q2. Railway Technician के लिए योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास 10वीं + ITI या संबंधित ट्रेड में Diploma / Degree होना चाहिए (पोस्ट के अनुसार)।

Q3. क्या इस भर्ती में CBT 2 होगा?
आमतौर पर Technician भर्ती में Single CBT होता है, हालांकि अलग-अलग Pay Level के लिए अलग CBT आयोजित किया जा सकता है।

Q4. आवेदन कैसे किया जाएगा?
उम्मीदवारों को RRB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Q5. आवेदन शुल्क कितना होगा?
सामान्य वर्ग के लिए लगभग ₹500 और आरक्षित वर्ग के लिए ₹250 शुल्क हो सकता है (Expected)।

Q6. आयु सीमा क्या है?
न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष के आसपास होती है, जबकि आरक्षित वर्ग को छूट दी जाती है।

Q7. सैलरी कितनी मिलती है?
Technician Grade I, II और III के लिए सैलरी लगभग ₹28,000 से ₹45,000 प्रति माह तक हो सकती है ।

दोस्तो इस आर्टिकल के द्वारा RRB Technician Recruitment 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियो को आप तक पहुँचाने की कोशिश की है। यह जानकारी आपके लिए किस प्रकार के से हेल्पफूल रहा हमे कमेंट मे जरूर बतायें और अपना फिडबैक भी जरूर प्रदान करे। सभी प्रकार के सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरियो, एडमिशन, एग्जाम फॉर्म, स्कॉलरशिप, इंश्योरेंस और ऑनलाइन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए जुड़े कैफे वाला के साथ और पायें सभी प्रकार के ऑनलाइन सेवाओं का लाभ घर बैठे। 

Latest Post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Scroll to Top