cafewala.in

CAFE WALA

www.cafewala.in

Buddhism General Knowledge
बौद्धधर्म सामान्य ज्ञान

1) बौद्ध धर्म की स्थापना किसने की थी?
उत्तर:- गौतम बुद्ध ने

2) गौतम बुद्ध के जन्म का प्रतीक क्या हैं?
उत्तर:- कमल एवं सांड

3) गौतम बुद्ध के गृहत्याग का प्रतीक क्या हैं?
उत्तर:- घोड़ा

4) गौतम बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति का प्रतीक क्या हैं?
उत्तर:- पीपल (बोधि वृक्ष)

5) गौतम बुद्ध के निर्वाण का प्रतीक क्या हैं?
उत्तर:- पद-चिह्न

6) गौतम बुद्ध के मृत्यू का प्रतीक क्या हैं?
उत्तर:- स्तूप

7) गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था?
उत्तर:- 563 ई० पू०

8) गौतम बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर:- कपिलवस्तु के निकट लुम्बिनी नामक स्थान पर

9) गौतम बुद्ध के जन्म का प्रतीक क्या हैं?
उत्तर:- कमल एवं सांड

10) गौतम बुद्ध के पिता का नाम क्या था?
उत्तर:- शुद्धोधन

11) गौतम बुद्ध के माता का नाम क्या था?
उत्तर:- मायादेवी

12) गौतम बुद्ध के पत्नी का नाम क्या था?
उत्तर:- यशोधरा

13) गौतम बुद्ध के पुत्र का नाम क्या था?
उत्तर:- राहुल

14) बौद्धधर्म में महाभिनिष्क्रम किसे कहा गया हैं?
उत्तर:- गौतम बुद्ध का गृहत्याग

15) गौतम बुद्ध के गृहत्याग का प्रतीक क्या हैं?
उत्तर:- घोड़ा

16) गौतम बुद्ध के प्रथम गुरू कौन थें?
उत्तर:- आलारकलाम

17) गौतम बुद्ध ने आलारकलाम से कौन सी शिक्षा ग्रहण की थी?
उत्तर:- सांख्य दर्शन की

18) आलारकलाम के बाद गौतम बुद्ध ने किससे शिक्षा ग्रहण की?
उत्तर:- रूद्रकरामपुत्त

19) गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई थी?
उत्तर:- निरंजना (फल्गु) नदी के किनारे, पिपल वृक्ष के नीचे

20) ज्ञान के प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ क्या कहलाने लगे?
उत्तर:- बुद्ध

21) जिस स्थान पर सिद्धार्थ को ज्ञान की प्राप्ति हुई उस स्थान को क्या कहा जाता हैं?
उत्तर:- बोधगया

22) गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहा दिया था?
उत्तर:- सारनाथ (ऋषिपतनम्)

23) गौतम बुद्ध के द्वारा दिया गया प्रथम उपदेश को क्या कहा जाता हैं?
उत्तर:- धर्मचक्रप्रवर्तन

24) गौतम बुद्ध ने उपदेश किस भाषा मे दिया था?
उत्तर:- पालि

25) गौतम बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश किस स्थान पर दिया था?
उत्तर:- कोशल देश की राजधानी श्रावस्ती में

26) गौतम बुद्ध की मृत्यू कहाँ हुई थी?
उत्तर:- कुशीनगर में

27) गौतम बुद्ध की मृत्यू कब हुई थी?
उत्तर:- 483 में

28) गौतम बुद्ध के मृत्यू को बौद्ध धर्म में क्या कहा गया हैं?
उत्तर:- महापरिनिर्वाण

29) त्रिपिटक क्या हैं?
उत्तर:- विनयपिटक, सूत्रपिटक एवं अभिदम्भपिटक

30) त्रिपिटक किस भाषा में हैं?
उत्तर:- पालि

31) तृष्णा को क्षीण हो जाने की अवस्था को बुद्ध ने क्या कहा हैं?
उत्तर:- निर्वाण

32) विश्व दुःखो से भरा हैं का सिद्धान्त बुद्ध ने कहाँ से लिया?
उत्तर:- उपनिषद्

33) बुद्ध के अनुयायी कितने भागों मे विभाजित थे?
उत्तर:- दो   1) भिक्षुक एवं 2) उपासक

34) बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए जिन्होने सन्यास ग्रहण किया उन्हे क्या कहा गया?
उत्तर:- भिक्षुक

34) गृहस्थ जीवन को व्यतीत करते हुए बौद्ध धर्म को अपनाने वाले को क्या कहा गया?
उत्तर:- उपासक

35) बौद्धसंघ में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु क्या थी?
उत्तर:- 15 वर्ष

36) बौद्धसंघ में प्रविष्टि होने को क्या कहा जाता था?
उत्तर:- उपसम्पदा

37) बौद्धधर्म के त्रिरत्न क्या है?
उत्तर:- बुद्ध, धम्म एवं संघ

38) प्रथम बौद्ध संगीति कब हुई थी?
उत्तर:- 483 ई० पू०

39) प्रथम बौद्ध संगीति कहाँ हुई थी?
उत्तर:- राजगृह में

40) प्रथम बौद्ध संगीति का अध्यक्ष कौन था?
उत्तर:- महाकश्यप

41) प्रथम बौद्ध संगीति किसके शासनकाल में हुई थी?
उत्तर:- अजातशत्रु

42) द्वितीय बौद्ध संगीति कब हुई थी?
उत्तर:- 383 ई० पू०

43) द्वितीय बौद्ध संगीति कहाँ हुई थी?
उत्तर:- वैशाली में

44) द्वितीय बौद्ध संगीति का अध्यक्ष कौन था?
उत्तर:- सबाकामी

45) द्वितीय बौद्ध संगीति किसके शासनकाल में हुई थी?
उत्तर:- कालाशोक

46) तृतीय बौद्ध संगीति कब हुई थी?
उत्तर:- 255 ई० पू०

47) तृतीय बौद्ध संगीति कहाँ हुई थी?
उत्तर:- पाटलिपूत्र

48) तृतीय बौद्ध संगीति के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर:- मोग्गलिपुत्त तिस्स

49) तृतीय बौद्ध संगीति किसके शासन काल मे हुई थी?
उत्तर:- अशोक

50) चतुर्थी बौद्ध संगीति कहाँ हुई थी?
उत्तर:- कुण्डलवन में


51) चतुर्थी बौद्ध संगीति का अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर:- वशुमित्र ( उपाध्यक्ष:- अश्वघोष )


52) चतुर्थी बौद्ध संगीति किसके शासन काल में हुआ था?
उत्तर:- कनिष्क 


53) चतुर्थ बौद्ध संगीति के पश्चात बौद्धधर्म कितने भागों में विभाजित हो गया था?
उत्तर:- दो भागों में   1) हीनयान  एवं  2) महायान


54) महायान का आदर्श क्या हैं?
उत्तर:- बोधिसत्व


55) हीनयान का आदर्श क्या हैं?
उत्तर:- अर्हत पद को प्राप्त करना


56) हीनयान एवं महायान के बीच मौंलिक अंतर क्या हैं?
उत्तर:- मुर्ति पूजा


57) बौद्धधर्म एवं जैन धर्म में समानता क्या हैं?
उत्तर:- अनीश्वरवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Scroll to Top