cafewala.in

SVMCM Scholarship 2026-27: छात्रों को मिलेगी ₹8,000 तक की छात्रवृत्ति! जानें पूरी जानकारी Copy Title

Cafe Wala
By Cafe Wala
Published On: Nov 07, 2026
SVMCM Scholarship 2026-27 Online Apply, Eligibility and Scholarship Amount

SVMCM Scholarship 2026-27: पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से Swami Vivekananda Merit-cum-Means Scholarship (SVMCM) योजना संचालित की जाती है। इस योजना के अंतर्गत योग्य विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं कोर्स के अनुसार ₹1,000 से लेकर ₹8,000 प्रतिमाह तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

SVMCM Scholarship 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 11वीं एवं 12वीं, Undergraduate (UG), Postgraduate (PG), Engineering, Medical, Polytechnic तथा अन्य निर्धारित पाठ्यक्रमों में पढ़ाई करने वाले पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, पारिवारिक आय सीमा एवं अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

इस आर्टिकल में हम आपको SVMCM Scholarship 2026-27 की महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता (Eligibility), छात्रवृत्ति राशि (Scholarship Amount), शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन शुल्क, Fresh एवं Renewal आवेदन प्रक्रिया, Application Status Check और Official Website से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताएंगे। इसलिए पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

साथ ही सरकारी नौकरी, सरकारी योजना, एडमिशन, एग्जाम फॉर्म, स्कॉलरशिप, रिजल्ट, इंश्योरेंस और अन्य ऑनलाइन सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए जुड़े रहें — Cafe Wala के साथ।

SVMCM Scholarship 2026-27 : Overview

योजना का नाम Swami Vivekananda Merit-cum-Means Scholarship (SVMCM) 2026-27
शैक्षणिक सत्र 2026-27
संचालित विभाग Department of Higher Education, Government of West Bengal
छात्रवृत्ति का प्रकार Merit-cum-Means Scholarship
लाभार्थी मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पात्र विद्यार्थी
निवास संबंधी शर्त पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
छात्रवृत्ति राशि ₹1,000 से ₹8,000 प्रतिमाह तक
Class 11 एवं 12 ₹1,000 प्रतिमाह
UG Arts / Commerce ₹1,000 प्रतिमाह
UG Science ₹1,500 प्रतिमाह
UG Professional Courses ₹1,500 प्रतिमाह
PG Arts / Commerce ₹2,000 प्रतिमाह
PG Science ₹2,500 प्रतिमाह
Engineering (UG / PG) ₹5,000 प्रतिमाह
Medical Degree ₹5,000 प्रतिमाह
Polytechnic ₹1,500 प्रतिमाह
Medical Diploma ₹1,500 प्रतिमाह
Non-NET M.Phil. ₹5,000 प्रतिमाह
Non-NET Ph.D. ₹8,000 प्रतिमाह
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता Class 11 एवं UG के लिए सामान्यतः पिछली Qualifying Examination में कम से कम 60% अंक।
PG General Education के लिए 53% एवं Engineering PG के लिए 55% अंक।
पारिवारिक वार्षिक आय ₹2,50,000 से अधिक नहीं।
कुछ विशेष श्रेणियों पर अलग नियम लागू हो सकते हैं।
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि आधिकारिक घोषणा के अनुसार
आवेदन की अंतिम तिथि अभी घोषित नहीं
आवेदन शुल्क आधिकारिक दिशानिर्देशों में आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं है।
चयन प्रक्रिया शैक्षणिक मेरिट, पारिवारिक आर्थिक स्थिति, पात्रता एवं उपलब्ध बजट के आधार पर चयन।
छात्रवृत्ति भुगतान Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से बैंक खाते में।
ऑनलाइन आवेदन Apply Online ↗
आधिकारिक वेबसाइट svmcm.wb.gov.in
Official Guidelines Eligibility & Scholarship Guidelines ↗

SVMCM Scholarship 2026-27 में कितने रुपये मिलते हैं?

Swami Vivekananda Merit-cum-Means Scholarship (SVMCM) के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई एवं कोर्स के अनुसार छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस योजना में विद्यार्थियों को ₹1,000 से लेकर ₹8,000 प्रतिमाह तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है। अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए निर्धारित छात्रवृत्ति राशि का विवरण नीचे दिया गया है।

SVMCM Scholarship Course Wise Amount 2026-27

कोर्स (Course) मासिक राशि वार्षिक राशि
Class 11 एवं 12 ₹1,000 ₹12,000
UG Arts ₹1,000 ₹12,000
UG Commerce ₹1,000 ₹12,000
UG Science ₹1,500 ₹18,000
Polytechnic ₹1,500 ₹18,000
PG Arts ₹2,000 ₹24,000
PG Commerce ₹2,000 ₹24,000
PG Science ₹2,500 ₹30,000
Engineering (UG/PG) ₹5,000 ₹60,000
Medical Degree ₹5,000 ₹60,000
Non-NET M.Phil. ₹5,000 ₹60,000
Non-NET Ph.D. ₹8,000 ₹96,000

नोट: वार्षिक राशि की गणना 12 महीनों के आधार पर की गई है। वास्तविक छात्रवृत्ति राशि संबंधित कोर्स, Directorate और आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार निर्धारित होती है। आवेदन करने से पहले Official Guidelines जरूर देखें।

SVMCM Scholarship 2026-27 के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

Swami Vivekananda Merit-cum-Means Scholarship (SVMCM) पश्चिम बंगाल सरकार की छात्रवृत्ति योजना है। इसके अंतर्गत मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थी अपनी उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं।

1. किन विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ?

1
Class 11th एवं 12th माध्यमिक परीक्षा पास करके 11वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी।
2
UG Arts BA में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी।
3
UG Science BSc में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी।
4
UG Commerce BCom में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी।
5
Engineering B.Tech एवं अन्य पात्र Engineering Courses के विद्यार्थी।
6
Medical MBBS एवं अन्य निर्धारित Medical Courses के विद्यार्थी।
7
Polytechnic पात्र Diploma एवं Polytechnic Courses के विद्यार्थी।
8
PG Students MA, MSc, MCom एवं अन्य निर्धारित Postgraduate Courses के विद्यार्थी।
9
Research Students पात्र M.Phil. एवं Ph.D. विद्यार्थी।
10
Kanyashree (K3) निर्धारित शर्तें पूरी करने वाली PG में पढ़ाई कर रही छात्राएं।
महत्वपूर्ण सूचना: केवल निर्धारित कोर्स में नामांकित एवं योजना की पात्रता शर्तें पूरी करने वाले विद्यार्थी ही SVMCM Scholarship के लिए आवेदन कर सकते हैं।

SVMCM Scholarship के लिए कितने प्रतिशत अंक होने चाहिए?

SVMCM Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपनी पिछली परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अलग-अलग कोर्स एवं शिक्षा स्तर के अनुसार न्यूनतम प्रतिशत की शर्त अलग-अलग रखी गई है। इसका विवरण नीचे दिया गया है।

SVMCM Scholarship Minimum Marks 2026-27

कोर्स / कक्षा न्यूनतम अंक
Class 11th 60%
Class 12th 60%
UG Arts (BA) 60%
UG Science (BSc) 60%
UG Commerce (BCom) 60%
Polytechnic Diploma 60%
PG Arts / Commerce / Science 53%
PG Engineering / Technology / Pharmacy 55%
Kanyashree (K3) PG 45%

जरूरी बातें

  • 11वीं में आवेदन के लिए 10वीं (Madhyamik) में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
  • UG में आवेदन के लिए 12वीं में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
  • PG General Education के लिए Graduation के Honours Subject में कम से कम 53% अंक जरूरी हैं।
  • PG Engineering के लिए Graduation में कम से कम 55% अंक आवश्यक हैं।
  • Kanyashree (K3) के लिए Graduation में कम से कम 45% अंक आवश्यक हैं।
  • Renewal आवेदन के लिए न्यूनतम अंक संबंधी नियम अलग हैं।
महत्वपूर्ण सूचना: केवल निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने से छात्रवृत्ति मिलना सुनिश्चित नहीं होता। विद्यार्थी को निवास, पारिवारिक आय, कोर्स एवं अन्य सभी पात्रता शर्तें भी पूरी करनी होंगी।

SVMCM Scholarship 2026-27 के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

SVMCM Scholarship के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।

1. निवास संबंधी पात्रता

  • विद्यार्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • विद्यार्थी पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • पश्चिम बंगाल के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में निर्धारित कोर्स में पढ़ाई करनी चाहिए।

2. पारिवारिक वार्षिक आय

  • परिवार की वार्षिक आय सामान्यतः ₹2,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • कुछ विशेष श्रेणियों के लिए आय सीमा में छूट के अलग नियम हैं।

3. पढ़ाई एवं संस्थान संबंधी शर्तें

  • विद्यार्थी Regular Mode में पढ़ाई कर रहा होना चाहिए।
  • संस्थान पश्चिम बंगाल में स्थित और संबंधित प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
  • Class 11 एवं 12 के लिए निर्धारित बोर्ड की परीक्षा पास होना जरूरी है।
  • UG एवं PG के लिए संबंधित विश्वविद्यालय की निर्धारित शर्तें पूरी होनी चाहिए।
  • सामान्य Fresh आवेदन में Year Gap नहीं होना चाहिए। विशेष परिस्थितियों में आधिकारिक नियम देखें।
महत्वपूर्ण सूचना: कुछ विशेष श्रेणियों, जैसे Kanyashree (K3) और Research Applicants, के लिए आय सीमा एवं अन्य पात्रता शर्तों में छूट हो सकती है। आवेदन करने से पहले अपनी श्रेणी के अनुसार आधिकारिक Guidelines जरूर पढ़ें।

SVMCM Scholarship 2026-27 – महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन Fresh आवेदन शुरू होने की तिथि
जल्द घोषित होगी
ऑनलाइन Renewal आवेदन शुरू होने की तिथि
जल्द घोषित होगी
आवेदन करने की अंतिम तिथि
जल्द घोषित होगी
Kanyashree (K3) आवेदन की तिथि
जल्द घोषित होगी
आवेदन में सुधार की तिथि
आधिकारिक सूचना के अनुसार
संस्थान द्वारा आवेदन सत्यापन
आधिकारिक सूचना के अनुसार
Scholarship Payment की तिथि
बाद में घोषित होगी
i
महत्वपूर्ण सूचना

SVMCM Scholarship 2026-27 के लिए Fresh और Renewal आवेदन की तिथियाँ अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई हैं। आवेदन शुरू होने और अंतिम तिथि से संबंधित नई जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल देखते रहें। Cafe Wala पर भी Scholarship से जुड़ी नई जानकारी अपडेट की जाएगी।

Official Website ↗
ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026 (CEN 06/2026) का फॉर्म भरने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज और जानकारी तैयार रखें।

1 आधार कार्ड या वैध पहचान पत्र
2 10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
3 ग्रेजुएशन की मार्कशीट एवं डिग्री/प्रमाण पत्र
4 पासपोर्ट साइज फोटो
5 स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर
6 चालू मोबाइल नंबर
7 ई-मेल आईडी
8 जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
9 EWS प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
10 दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
11 बैंक खाते का विवरण, यदि मांगा जाए
12 ऑनलाइन भुगतान के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग
महत्वपूर्ण सूचना: आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए दस्तावेजों, फोटो एवं हस्ताक्षर के आकार और फॉर्मेट से संबंधित निर्देश अवश्य जांच लें। आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थी संबंधित प्रमाण पत्र निर्धारित नियमों के अनुसार तैयार रखें।

SVMCM Scholarship 2026-27 – आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

SVMCM Scholarship के लिए Fresh एवं Renewal आवेदन करते समय विद्यार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।

1. Fresh Application के लिए जरूरी दस्तावेज

1
Madhyamik Examination की मार्कशीट (दोनों तरफ से)।
2
पिछली Board / Council / University / College परीक्षा की मार्कशीट (दोनों तरफ से)।
3
वर्तमान कोर्स में एडमिशन की रसीद (Admission Receipt)।
4
परिवार का आय प्रमाण पत्र (Family Income Certificate)। Kanyashree (K3) आवेदकों के लिए लागू नहीं।
5
निवास प्रमाण (Domicile Proof) के लिए Aadhaar ID, Voter ID, Ration Card या संबंधित प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र।
6
Bank Passbook के पहले पेज की स्कैन कॉपी, जिसमें Account Number और IFSC Code स्पष्ट हो।
7
Year Gap होने पर Head of Institution द्वारा जारी Declaration, यदि आवेदन पोर्टल पर मांगा जाए।

2. Renewal Application के लिए जरूरी दस्तावेज

1
वर्तमान कोर्स की पिछली परीक्षा की मार्कशीट (दोनों तरफ से)।
2
Semester System होने पर दोनों Semester की मार्कशीट।
3
अगली उच्च कक्षा में Promotion की Admission Receipt।

3. दस्तावेज अपलोड करने का फॉर्मेट एवं साइज

1
Photo: JPG / JPEG Format, 20 KB से 50 KB।
2
Signature: JPG / JPEG Format, 10 KB से 20 KB।
3
Supporting Documents: PDF Format, प्रत्येक फाइल का साइज अधिकतम 400 KB।

SVMCM Scholarship 2026-27 – How to Apply Online

SVMCM Scholarship के लिए विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Fresh आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को पहले Registration करना होगा, जबकि Renewal के लिए पुराने Applicant ID से Login करना होगा।

1. Fresh Application करने की प्रक्रिया

1
सबसे पहले SVMCM की आधिकारिक वेबसाइट svmcm.wb.gov.in पर जाएं।
2
होम पेज पर उपलब्ध How To Apply विकल्प पर क्लिक करें और आवेदन संबंधी Guidelines पढ़ें।
3
Registration विकल्प पर क्लिक करें और अपनी उपयुक्त Category / Directorate चुनें।
4
Declaration स्वीकार करके Proceed for Registration पर क्लिक करें।
5
Registration Form में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य मांगी गई जानकारी भरें और Password बनाएं।
6
सभी जानकारी जांचने के बाद Register करें और मांगी गई OTP Authentication प्रक्रिया पूरी करें।
7
Registration पूरा होने पर 15 अंकों का Applicant ID प्राप्त होगा। इसे सुरक्षित रखें।
8
अब Applicant Login में Applicant ID, Password और Captcha भरकर Login करें।
9
Personal Details, Educational Details और Bank Details सहित आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
10
निर्धारित Format और Size के अनुसार Photo, Signature एवं जरूरी Supporting Documents Upload करें।
11
सभी विवरण और दस्तावेज जांचने के बाद Submit Application पर क्लिक करें और आवेदन की कॉपी सुरक्षित रखें।

2. Renewal Application करने की प्रक्रिया

1
SVMCM की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2
Applicant Login विकल्प पर क्लिक करें।
3
पुराने Applicant ID और Password की सहायता से Login करें।
4
Renewal Application विकल्प चुनें और वर्तमान कोर्स एवं पिछली परीक्षा का विवरण भरें।
5
पिछली परीक्षा की मार्कशीट और अगली कक्षा की Admission Receipt सहित मांगे गए दस्तावेज Upload करें।
6
सभी जानकारी जांचने के बाद Renewal Application Submit करें और उसकी कॉपी सुरक्षित रखें।

3. ऑनलाइन आवेदन लिंक

SVMCM Scholarship के लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें।

Apply Online – Official Website ↗

तो दोस्तों, अगर आप SVMCM Scholarship 2026-27 के तहत छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकती है। इस योजना के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

आवेदन करने से पहले आधिकारिक Guidelines को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता एवं जरूरी दस्तावेजों की जांच जरूर कर लें। आवेदन की शुरुआत और अंतिम तिथि से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

ऐसी ही सरकारी योजनाओं, स्कॉलरशिप, सरकारी नौकरियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और ऑनलाइन फॉर्म से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए Cafe Wala के साथ।

Cafe Wala – Online Services का भरोसेमंद साथी।

घर बैठे ऑनलाइन सुविधाओं और सरकारी योजनाओं से जुड़ी सही जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट cafewala.in पर विजिट करें।

धन्यवाद! 🙏

SVMCM Scholarship 2026-27 – FAQs

1. SVMCM Scholarship 2026-27 क्या है?

SVMCM यानी Swami Vivekananda Merit-cum-Means Scholarship पश्चिम बंगाल सरकार की छात्रवृत्ति योजना है। इसके तहत पात्र विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।

2. SVMCM Scholarship के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

पश्चिम बंगाल के स्थायी निवासी विद्यार्थी, जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, पारिवारिक आय और अन्य पात्रता शर्तें पूरी करते हैं, इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

3. SVMCM Scholarship के लिए पारिवारिक आय कितनी होनी चाहिए?

सामान्यतः परिवार की वार्षिक आय ₹2,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। Kanyashree (K3) और कुछ अन्य निर्धारित श्रेणियों के लिए आय सीमा में छूट के नियम लागू होते हैं।

4. SVMCM Scholarship के लिए कितने प्रतिशत अंक जरूरी हैं?

सामान्यतः Class 11 और UG स्तर के लिए 60%, PG General Education के लिए 53%, PG Engineering के लिए 55% तथा Kanyashree (K3) के लिए 45% अंक आवश्यक हैं। कोर्स और श्रेणी के अनुसार नियम अलग हो सकते हैं।

5. SVMCM Scholarship में कितनी राशि मिलती है?

छात्रवृत्ति की राशि कोर्स और शैक्षणिक स्तर के अनुसार अलग-अलग है। सामान्यतः ₹1,000 से ₹8,000 प्रतिमाह तक सहायता निर्धारित है। Engineering और Medical जैसे कोर्स के लिए अलग दरें लागू होती हैं।

6. SVMCM Scholarship के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

आवेदन के लिए पिछली परीक्षा की मार्कशीट, Admission Receipt, Family Income Certificate (जहां लागू हो), Domicile Proof, Bank Passbook की कॉपी, Photo, Signature और अन्य मांगे गए दस्तावेज तैयार रखें।

7. SVMCM Scholarship 2026-27 का ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होगा?

2026-27 सत्र की Fresh और Renewal आवेदन तिथियों की पुष्टि आधिकारिक पोर्टल पर जारी सूचना से करें।

8. SVMCM Scholarship के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले SVMCM Official Website पर जाएं। Registration करें, Applicant ID प्राप्त करें, Login करके आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और अंत में Submit Application पर क्लिक करें।

9. SVMCM Scholarship में Fresh और Renewal आवेदन क्या है?

Fresh Application उन विद्यार्थियों के लिए है जो पहली बार इस योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं। Renewal Application उन विद्यार्थियों के लिए है जिन्हें पिछले शैक्षणिक वर्ष में SVMCM Scholarship स्वीकृत हुई थी और वे आगे की पढ़ाई जारी रख रहे हैं।

10. क्या बिहार या दूसरे राज्य के विद्यार्थी SVMCM Scholarship के लिए आवेदन कर सकते हैं?

सामान्य नियम के अनुसार विद्यार्थी का पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। केवल पश्चिम बंगाल में पढ़ाई करने से दूसरे राज्य का विद्यार्थी स्वतः पात्र नहीं हो जाता।

11. क्या SVMCM Scholarship के लिए ऑनलाइन या Distance Education के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?

योजना के अंतर्गत निर्धारित Regular Mode के कोर्स पात्र होते हैं। Distance या अन्य गैर-नियमित पाठ्यक्रमों की पात्रता संबंधित आधिकारिक Guidelines से जांचें।

12. SVMCM Scholarship का Renewal कैसे करें?

Renewal के लिए पुराने Applicant ID और Password से Login करें। इसके बाद Renewal Application का विकल्प चुनें, पिछली परीक्षा का परिणाम एवं अगली कक्षा में Admission का विवरण भरें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करके आवेदन Submit करें।

13. SVMCM Scholarship का Application Status कैसे चेक करें?

SVMCM Official Portal पर जाएं और Applicant Login के माध्यम से अपने खाते में प्रवेश करें। वहां उपलब्ध Dashboard में आवेदन की स्थिति और संबंधित अपडेट देख सकते हैं।

14. SVMCM Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

SVMCM Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट svmcm.wb.gov.in है। आवेदन, Renewal और अन्य अपडेट इसी पोर्टल पर देखें।

15. SVMCM Scholarship से जुड़ी नई जानकारी कहां मिलेगी?

SVMCM Scholarship, सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरियों, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए Cafe Wala की वेबसाइट पर विजिट करें। आधिकारिक अपडेट के लिए SVMCM पोर्टल भी देखते रहें।

Need Help?
Cafe Wala Assistant
Cafe Wala Assistant Student Help
नमस्ते! 👋

Cafe Wala में आपका स्वागत है।
इस post से जुड़ी जानकारी पाने के लिए नीचे अपना सवाल पूछें।

CURRENT POST Loading...
Cafe Wala Services
आप ऐसे सवाल पूछ सकते हैं: fee, age limit, vacancy, ews, eligibility
Selected Service
✓

Request तैयार है!

नीचे button दबाकर Cafe Wala को WhatsApp करें।

Post
Service
Name
Mobile
💬 WhatsApp पर Request भेजें

Latest Post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Scroll to Top