cafewala.in

Civil Court Chaibasa Recruitment 2026: 17 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

Cafe Wala
By Cafe Wala
Published On: Oct 12, 2026
Civil Court Chaibasa Recruitment 2026

Civil Court Chaibasa Recruitment 2026 : अगर आप झारखण्ड के पश्चिम सिंहभूम जिले से है और 10वीं पास है और सरकारी नौकरी पाना चाहते है तो यह जरूरी अपडेट आपके लिए है। सिविल कोर्ट, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) ने अनुसेवक/आदेशपाल एवं चालक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

यदि आप Civil Court Chaibasa Recruitment 2026 के लिए इच्छुक हैं और इस भर्ती में निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको चाईबासा सिविल कोर्ट भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ, जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी तिथियों के बारे में विस्तार से बताएँगे।

आवेदन करने से पहले इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें, ताकि फॉर्म भरते समय आपसे किसी भी प्रकार की गलती न हो। यहाँ आपको भर्ती से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब भी मिलेंगे, जिससे आवेदन प्रक्रिया को समझने में आसानी होगी।

Civil Court Chaibasa Recruitment 2026 – Overview

भर्ती का नाम Civil Court Chaibasa Recruitment 2026
विज्ञापन संख्या 01/2026
संगठन का नाम व्यवहार न्यायालय, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा
कुल पद 17 पद
पदों के नाम अनुसेवक/आदेशपाल एवं चालक
अनुसेवक/आदेशपाल 15 पद
चालक पद 02 पद
आवेदन का तरीका ऑफलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026
शैक्षणिक योग्यता अनुसेवक/आदेशपाल: 10वीं पास या समकक्ष
चालक: मैट्रिक या समकक्ष तथा वैध LMV ड्राइविंग लाइसेंस
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु सामान्य/EWS: 35 वर्ष
महिलाएं: 38 वर्ष
अनुसूचित जनजाति (पुरुष/महिला): 40 वर्ष
आयु की गणना 01 अक्टूबर 2026 के आधार पर।
वेतनमान अनुसेवक/आदेशपाल: ₹18,000–₹56,900 (लेवल-1)
चालक: ₹19,900–₹63,200 (लेवल-2)
चयन प्रक्रिया अनुसेवक/आदेशपाल: स्क्रीनिंग टेस्ट एवं साक्षात्कार
चालक: ड्राइविंग स्क्रीनिंग टेस्ट एवं साक्षात्कार
आवेदन भेजने का पता प्रभारी न्यायाधीश,
व्यवहार न्यायालय, पश्चिमी सिंहभूम,
चाईबासा, झारखंड – 833201
आधिकारिक वेबसाइट chaibasa.dcourts.gov.in

जाने कितने पदों पर होगी भर्ती?

सिविल कोर्ट, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 01/2026 के अनुसार अनुसेवक/आदेशपाल एवं चालक के कुल 17 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। पदों का विवरण नीचे दिया गया है।

15 अनुसेवक / आदेशपाल
02 चालक
17 कुल रिक्त पद
क्र.सं. पद का नाम पदों की संख्या
1. अनुसेवक / आदेशपाल 15
2. चालक 02
कुल पद 17

नोट: पदों की संख्या एवं श्रेणीवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक विज्ञापन संख्या 01/2026 देखें।

Civil Court Chaibasa Salary 2026

चाईबासा सिविल कोर्ट भर्ती 2026 में अनुसेवक/आदेशपाल एवं चालक के पदों के लिए अलग-अलग वेतनमान निर्धारित किया गया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार विवरण नीचे देखें।

अनुसेवक / आदेशपाल
₹18,000–₹56,900 Pay Level - 1
चालक (Driver)
₹19,900–₹63,200 Pay Level - 2
पद का नाम वेतनमान पे लेवल
अनुसेवक / आदेशपाल ₹18,000–₹56,900 लेवल-1
चालक ₹19,900–₹63,200 लेवल-2

नोट: ये आधिकारिक विज्ञापन में दिए गए वेतनमान हैं। वास्तविक मासिक वेतन भत्तों, कटौतियों और लागू सेवा नियमों के अनुसार अलग हो सकता है।

Civil Court Chaibasa Recruitment 2026 Eligibility

चाईबासा सिविल कोर्ट भर्ती 2026 में अनुसेवक/आदेशपाल एवं चालक के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। पद के अनुसार योग्यता की जानकारी नीचे दी गई है।

1. अनुसेवक / आदेशपाल (Orderly)
✓
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास (मैट्रिक) या समकक्ष
✓
चयन प्रक्रिया: स्क्रीनिंग टेस्ट एवं साक्षात्कार
2. चालक (Driver)
✓
शैक्षणिक योग्यता: मैट्रिक या समकक्ष
✓
ड्राइविंग योग्यता: हल्के मोटर वाहन (LMV) के लिए ड्राइविंग नियमों के अनुसार प्रमाण-पत्र सहित निर्धारित योग्यता आवश्यक है।
✓
चयन प्रक्रिया: ड्राइविंग स्क्रीनिंग टेस्ट एवं साक्षात्कार
महत्वपूर्ण: अभ्यर्थी को आवेदन की अंतिम तिथि तक निर्धारित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त कर लेनी चाहिए। आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दिए गए सभी नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।

Civil Court Chaibasa Recruitment 2026 Age Limit

चाईबासा सिविल कोर्ट भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु की गणना 01 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा नीचे देखें।

न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष
अभ्यर्थी की श्रेणी अधिकतम आयु
सामान्य वर्ग (पुरुष) 35 वर्ष
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 35 वर्ष
महिला अभ्यर्थी 38 वर्ष
अनुसूचित जनजाति (ST) पुरुष/महिला 40 वर्ष
महत्वपूर्ण सूचना: आयु की गणना 01 अक्टूबर 2026 के अनुसार करें। आरक्षण एवं आयु में छूट झारखंड सरकार के लागू नियमों के अनुसार होगी। आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी श्रेणी की पात्रता अवश्य जाँच लें।

Civil Court Chaibasa Recruitment 2026 Important Dates

चाईबासा सिविल कोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों और आवेदन के समय को ध्यान से देखें।

कार्यक्रम महत्वपूर्ण तिथि
विज्ञापन संख्या 01/2026
आवेदन शुरू होने की तिथि आधिकारिक नोटिफिकेशन में उल्लेख नहीं
आवेदन का माध्यम ऑफलाइन
आवेदन जमा करने का समय कार्यदिवस में सुबह 10:30 से शाम 5:00 बजे तक
आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026
परीक्षा / साक्षात्कार की तिथि बाद में सूचित की जाएगी
महत्वपूर्ण सूचना: आवेदन निर्धारित प्रारूप में स्वयं जमा करें या रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट से भेजें। आवेदन 31 अक्टूबर 2026 तक संबंधित कार्यालय में प्राप्त हो जाना चाहिए। अंतिम दिन डाक में देरी से बचें।

Civil Court Chaibasa Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?

चाईबासा सिविल कोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन फॉर्म और प्रवेश पत्र का प्रारूप भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित न्यायालय कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

✓
स्टेप 1: नोटिफिकेशन और फॉर्म डाउनलोड करें सबसे पहले ऊपर दिए गए बटन से आधिकारिक नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। आवेदन के लिए प्रपत्र-क (आवेदन पत्र) और प्रपत्र-ख (प्रवेश पत्र) का निर्धारित प्रारूप इस्तेमाल करें।
✓
स्टेप 2: आवेदन फॉर्म हिंदी में भरें प्रपत्र-क को देवनागरी लिपि में अपने हाथ से भरें और हस्ताक्षर करें। प्रपत्र-ख को भी अलग पन्ने पर भरें। प्रवेश पत्र के कॉलम 4 और 5 खाली छोड़ें, क्योंकि इन्हें कार्यालय द्वारा भरा जाएगा।
✓
स्टेप 3: सही पद का नाम लिखें आवेदन में अनुसेवक/आदेशपाल या चालक में से जिस एक पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसका नाम स्पष्ट लिखें। एक आवेदन पत्र से केवल एक ही पद के लिए आवेदन किया जा सकता है।
✓
स्टेप 4: फोटो और प्रमाण पत्र लगाएं तीन नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो रखें। एक फोटो आवेदन पत्र पर, दूसरी प्रवेश पत्र पर लगाएं और तीसरी अतिरिक्त फोटो के रूप में संलग्न करें। आयु, शैक्षणिक योग्यता और लागू होने पर आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां भी लगाएं।
✓
स्टेप 5: ₹56 का डाक टिकट वाला लिफाफा रखें 25 सेमी × 11 सेमी आकार का अपना पता लिखा हुआ लिफाफा तैयार करें। उस पर ₹56 का डाक टिकट चिपकाकर आवेदन के साथ संलग्न करें, ताकि प्रवेश पत्र भेजा जा सके।
✓
स्टेप 6: लिफाफे पर जरूरी जानकारी लिखें मुख्य लिफाफे के ऊपर विज्ञापन संख्या 01/2026, आवेदित पद का नाम और अपनी श्रेणी को बड़े तथा स्पष्ट अक्षरों में लिखें।
✓
स्टेप 7: आवेदन कार्यालय में जमा करें आवेदन स्वयं कार्यालय में जमा करें या रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट से नीचे दिए गए पते पर भेजें। स्वयं जमा करने का समय कार्यदिवस में सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक है।
📍 आवेदन भेजने का पता
सेवा में,
प्रभारी न्यायाधीश,
व्यवहार न्यायालय,
पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा,
झारखंड – 833201
अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2026। आवेदन निर्धारित तिथि तक न्यायालय कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। इसलिए डाक से भेजने पर पर्याप्त समय रखें।

ध्यान दें: आवेदन फॉर्म में कोई जरूरी जानकारी या प्रमाण पत्र छूटने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। यदि आप किसी सरकारी संस्था/निगम में कार्यरत हैं, तो नोटिफिकेशन के अनुसार अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी संलग्न करें।
PDF

Application Form 2026

चाईबासा सिविल कोर्ट भर्ती का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।

↓ आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें
PDF

Official Notification 2026

भर्ती की योग्यता, आयु सीमा और आवेदन के नियम पढ़ें।

↓ नोटिफिकेशन डाउनलोड करें

📋 आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

Chaibasa Civil Court Recruitment 2026 में आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए दस्तावेज तैयार रखें।

✓
1. आवेदन फॉर्म (Form A) निर्धारित प्रारूप में हाथ से भरा हुआ और हस्ताक्षर किया हुआ आवेदन पत्र।
✓
2. Form B / एडमिट कार्ड फॉर्म निर्धारित फॉर्म भरें। विज्ञापन के अनुसार कॉलम 4 और 5 खाली छोड़ें।
✓
3. आयु प्रमाण पत्र जन्मतिथि प्रमाणित करने वाला आवश्यक दस्तावेज।
✓
4. शैक्षणिक प्रमाण पत्र मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष योग्यता के प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित कॉपी।
✓
5. आरक्षण प्रमाण पत्र आरक्षण का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र।
✓
6. ड्राइविंग संबंधी प्रमाण ड्राइवर पद के लिए विज्ञापन में निर्धारित LMV ड्राइविंग संबंधी योग्यता के दस्तावेज।
✓
7. पासपोर्ट साइज फोटो कुल 3 हालिया फोटो: एक आवेदन फॉर्म पर, एक एडमिट कार्ड पर और एक अतिरिक्त।
✓
8. ₹56 का डाक टिकट लगा लिफाफा 25 cm × 11 cm का लिफाफा, जिस पर अपना पूरा पता लिखना है।
✓
9. NOC (यदि लागू हो) सरकारी कर्मचारी आवेदन करते समय आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र संलग्न करें।
⚠️ जरूरी सूचना: सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्व-प्रमाणित प्रतियाँ लगाएँ। आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी सही भरें और जमा करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन से दस्तावेजों की सूची का मिलान जरूर करें।

तो दोस्तों, अगर आप झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सिविल कोर्ट में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकती है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 से पहले अपना आवेदन जरूर जमा करें।

ऐसी ही सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, स्कॉलरशिप और ऑनलाइन फॉर्म से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहिए Cafe Wala के साथ।

Cafe Wala – Online Services का भरोसेमंद साथी।
घर बैठे ऑनलाइन सुविधाएँ पाने और सही जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट cafewala.in पर विजिट करें।

धन्यवाद! 🙏

Chaibasa Civil Court Recruitment 2026 – FAQs

1. चाईबासा सिविल कोर्ट भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती के तहत कुल 17 पद हैं, जिनमें 15 अनुसेवक (Orderly) और 2 ड्राइवर के पद शामिल हैं।

2. चाईबासा सिविल कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन पत्र संबंधित न्यायालय में प्राप्त होने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है।

3. अनुसेवक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

अनुसेवक पद के लिए उम्मीदवार का मैट्रिक यानी 10वीं पास या समकक्ष होना आवश्यक है।

4. ड्राइवर पद के लिए योग्यता क्या है?

ड्राइवर पद के लिए मैट्रिक या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता के साथ नोटिफिकेशन में निर्धारित हल्के मोटर वाहन (LMV) ड्राइविंग संबंधी योग्यता आवश्यक है। आवेदन से पहले आधिकारिक विज्ञापन अवश्य पढ़ें।

5. चाईबासा सिविल कोर्ट भर्ती में कितनी सैलरी मिलेगी?

अनुसेवक पद का वेतनमान ₹18,000–₹56,900 (लेवल-1) और ड्राइवर पद का वेतनमान ₹19,900–₹63,200 (लेवल-2) है।

6. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन?

आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है। निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित पते पर जमा करना होगा या रजिस्टर्ड पोस्ट/स्पीड पोस्ट से भेजना होगा।

7. आवेदन फॉर्म कहाँ जमा करना होगा?

आवेदन Incharge Judge, Civil Court, West Singhbhum, Chaibasa, Jharkhand – 833201 के पते पर भेजना या निर्धारित समय में हाथों-हाथ जमा करना होगा।

8. क्या एक आवेदन से दोनों पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं। विज्ञापन के अनुसार प्रत्येक पद के लिए अलग आवेदन करना होगा। एक आवेदन केवल एक पद के लिए मान्य है।

9. आवेदन के साथ कौन-कौन से दस्तावेज लगाने होंगे?

आयु प्रमाण, शैक्षणिक योग्यता, संबंधित अतिरिक्त योग्यता और आरक्षण का लाभ लेने पर वैध आरक्षण प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित प्रतियाँ लगानी होंगी। नोटिफिकेशन के अनुसार तीन हालिया पासपोर्ट साइज फोटो और ₹56 के डाक टिकट लगा स्व-पता लिखा लिफाफा भी आवश्यक है।

10. चाईबासा सिविल कोर्ट भर्ती 2026 की परीक्षा कब होगी?

उपलब्ध विज्ञापन में परीक्षा या इंटरव्यू की तारीख निर्धारित नहीं दी गई है। आगे की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट और एडमिट कार्ड देखते रहें।

11. चाईबासा सिविल कोर्ट का आधिकारिक नोटिफिकेशन कहाँ मिलेगा?

आधिकारिक नोटिफिकेशन और अन्य अपडेट के लिए चाईबासा जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

Need Help?
Cafe Wala Assistant
Cafe Wala Assistant Student Help
नमस्ते! 👋

Cafe Wala में आपका स्वागत है।
इस post से जुड़ी जानकारी पाने के लिए नीचे अपना सवाल पूछें।

CURRENT POST Loading...
Cafe Wala Services
आप ऐसे सवाल पूछ सकते हैं: fee, age limit, vacancy, ews, eligibility
Selected Service
✓

Request तैयार है!

नीचे button दबाकर Cafe Wala को WhatsApp करें।

Post
Service
Name
Mobile
💬 WhatsApp पर Request भेजें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Scroll to Top