Valmiki Scholarship 2026: ₹5000 प्रति महीना , 10वीं पास करें आवेदन, पूरी जानकारी यहाँ देखे!
Valmiki Scholarship 2026 : अगर आप झारखंड से हैं और और आप 10वी पास है एवं आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। झारखंड सरकार द्वारा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के माध्यम से वाल्मिकी छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य अनाथ, दिव्यांग एवं एक अभिभावक खो चुके आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
वाल्मिकी छात्रवृत्ति योजना के तहत योग्य विद्यार्थियों को पूरे कोर्स की फीस के साथ-साथ ₹5000 प्रति माह सहायता राशि भी दी जाती है।
यदि आप 10वीं या 12वीं पास हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं Valmiki Scholarship Scheme 2026 Eligibility, Benefits, Documents, Apply Process और Last Date की पूरी जानकारी।
जाने क्या है Valmiki Scholarship Scheme?
वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई एक स्कॉलरशिप योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या विशेष परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार छात्रों की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने और मासिक भत्ता देने का प्रावधान कर रही है।
जाने वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना के फायदे (Benefits of Valmiki Scholarship Yojana)
वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना झारखंड के छात्रों के लिए बहुत लाभकारी योजना है। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके प्रमुख फायदे नीचे दिए गए हैं:
- इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि योग्य छात्रों की पूरी कोर्स फीस (Full Course Fee) झारखंड सरकार द्वारा दी जाएगी। यानी छात्रों को पढ़ाई का खर्च खुद नहीं उठाना पड़ेगा।
- छात्रों को ₹5000 प्रति माह का सस्टेनेन्स अलाउंस (Monthly Allowance) भी मिलेगा, जिससे वे किताबें, हॉस्टल, खाना और अन्य जरूरी खर्च पूरे कर सकें।
- योजना की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से छात्र के आधार लिंक बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।
Scholarship
जाने किसे मिलेगा Valmiki Scholarship Scheme 2026 का लाभ
Valmiki Scholarship Scheme 2026 का लाभ निम्न विद्यार्थियों को मिलेगा:-
- वैसे विधार्थी जो झारखण्ड से 10वीं पास किया हो।
- अनाथ विद्यार्थी (Orphan Students) – जिन छात्रों के माता-पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी है।
- दिव्यांग विद्यार्थी (Divyang Students) – RPWD Act 2016 के अनुसार Benchmark Disability वाले छात्र।
- एक माता या पिता की मृत्यु वाले आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी – ऐसे छात्र जिनके परिवार की आय EWS सीमा के अंदर हो या झारखंड राशन कार्ड उपलब्ध हो।
- झारखंड के मान्यता प्राप्त स्कूल/कॉलेज से 10वीं/12वीं पास विद्यार्थी – डिप्लोमा के लिए 10वीं पास तथा डिग्री/उच्च शिक्षा के लिए 10वीं एवं 12वीं पास होना आवश्यक है।
- झारखंड या पात्र संस्थानों में नामांकित विद्यार्थी – झारखंड के किसी कॉलेज/विश्वविद्यालय या राज्य के बाहर Top NIRF/NAAC Grade A या उससे ऊपर वाले संस्थानों में पढ़ाई कर रहे छात्र।
Valmiki Scholarship Scheme 2026 Online Apply के लिए जरूरी दस्तावेज
यदि आप Valmiki Scholarship Scheme 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन के समय नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है:
जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- 10वीं की मार्कशीट (डिप्लोमा कोर्स के लिए)
- 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट (डिग्री/उच्च शिक्षा के लिए)
- कॉलेज/संस्थान में एडमिशन का प्रमाण पत्र
- बोनाफाइड सर्टिफिकेट (Bonafide Certificate)
- बैंक पासबुक (आधार लिंक बैंक खाता होना चाहिए)
श्रेणी अनुसार जरूरी दस्तावेज
अनाथ विद्यार्थियों के लिए
- माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र (Parent-Child Relationship Proof)
दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (Disability Certificate)
- UDID Card (यदि उपलब्ध हो)
एक माता/पिता की मृत्यु वाले आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए
- मृत माता/पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- झारखंड राशन कार्ड
Valmiki Scholarship Scheme 2026 Apply Process (ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया)
यदि आप Valmiki Scholarship Scheme 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले झारखंड अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (JSAC) द्वारा प्रबंधित आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
होम पेज पर जाकर “Register” विकल्प पर क्लिक करें।
अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करें और एक पासवर्ड बनाएं।
रजिस्ट्रेशन के बाद आपकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर एक एक्टिवेशन लिंक भेजा जाएगा।
ईमेल में प्राप्त लिंक पर क्लिक करके अपना अकाउंट एक्टिवेट करें।
अब पोर्टल में लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करें, जिसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
आवेदन जमा करने के बाद आप पोर्टल के माध्यम से आवेदन की स्थिति (Application Status) भी ट्रैक कर सकते हैं।
Approval & Fund Transfer (अनुमोदन और राशि वितरण)
कोर्स/ट्यूशन फीस सीधे संबंधित शिक्षण संस्थान को ट्रांसफर की जाएगी।
₹5000 मासिक निर्वाह भत्ता सीधे छात्र के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
Scholarship Renewal Process (नवीनीकरण प्रक्रिया)
छात्र को हर वर्ष पिछले वर्ष की मार्कशीट के साथ पोर्टल पर Renewal Request जमा करना होगा।
योजना का लाभ जारी रखने के लिए छात्र का अगली कक्षा/वर्ष में प्रमोट होना जरूरी होगा।
यदि आप Valmiki Scholarship Scheme 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाने चाहते है तो सम्पर्क करे कैफे वाला के साथ और ऑनलाइन आवेदन करवाये घर बैठे।
📲 Contact for Valmiki Scholarship Scheme 2026 Apply Online
अपना विवरण भरें और WhatsApp पर भेजें
Valmiki Scholarship Apply Link
| Action | Link |
|---|---|
| Apply Online | Click Here |
| Download Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Join Telegram Channel | Click Here |
| Join WhatsApp Channel | Click Here |
दोस्तो इस आर्टिकल के द्वारा Valmiki Scholarship Scheme 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियो को आप तक पहुँचाने की कोशिश की है। यह जानकारी आपके लिए किस प्रकार के से हेल्पफूल रहा हमे कमेंट मे जरूर बतायें और अपना फिडबैक भी जरूर प्रदान करे। सभी प्रकार के सरकारी योजनाओं, सरकारी नौकरियो, एडमिशन, एग्जाम फॉर्म, स्कॉलरशिप, इंश्योरेंस और ऑनलाइन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए जुड़े कैफे वाला के साथ और पायें सभी प्रकार के ऑनलाइन सेवाओं का लाभ घर बैठे।
Valmiki Scholarship Scheme 2026 FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. Valmiki Scholarship Scheme 2026 क्या है?
उत्तर: यह झारखंड सरकार की एक छात्रवृत्ति योजना है, जिसके तहत योग्य छात्रों को पूरी कोर्स फीस और ₹5000 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाती है।
Q2. Valmiki Scholarship Scheme का लाभ किसे मिलेगा?
उत्तर: इस योजना का लाभ अनाथ, दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को मिलेगा, जो निर्धारित पात्रता को पूरा करते हों।
Q3. क्या 10वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: हाँ, डिप्लोमा कोर्स में नामांकन लेने वाले 10वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। जबकि डिग्री या उच्च शिक्षा के लिए 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है।
Q4. क्या झारखंड के बाहर पढ़ने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: हाँ, यदि छात्र Top 200 NIRF Ranking या NAAC Grade A या उससे ऊपर वाले संस्थान में पढ़ाई कर रहा है, तो आवेदन कर सकता है।
Q5. इस योजना में कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी?
उत्तर: योग्य छात्रों को पूरी कोर्स फीस और ₹5000 प्रति माह निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
Q6. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन?
उत्तर: आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। छात्र आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
Q7. आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे?
उत्तर: आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, आय प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है।
Q8. क्या किसी दूसरी स्कॉलरशिप का लाभ लेने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, समान प्रकार की सरकारी स्कॉलरशिप का लाभ लेने वाले छात्रों को योजना के कुछ लाभों के लिए अयोग्य माना जा सकता है।
Q9. Scholarship Renewal कैसे होगा?
उत्तर: छात्रों को हर वर्ष पिछले वर्ष की मार्कशीट के साथ पोर्टल के माध्यम से Renewal Request जमा करनी होगी।
Q10. क्या फेल या बैक पेपर वाले छात्र योजना का लाभ ले सकते हैं?
उत्तर: नहीं, कुछ लाभों के लिए छात्र का अगली कक्षा में प्रमोट होना और बैक पेपर न होना जरूरी है।