cafewala.in

OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 8 अप्रैल से Online Apply Start. Apply Process की पूरी जानकारी यहाँ देखें

Cafe Wala
By Cafe Wala
Published On: April 02, 2026
OFSS Bihar 11th Admission 2026

OFSS Bihar 11th Admission 2026 : अगर आप बिहार बोर्ड से 11वीं कक्षा में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के द्वारा OFSS (Online Facilitation System for Students) के माध्यम से 11वीं में एडमिशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, OFSS Bihar 11th Admission 2026 की आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से शुरू हो सकती है।

हर साल लाखों छात्र OFSS पोर्टल के जरिए आवेदन करते हैं, लेकिन बहुत से छात्र सही जानकारी नही होने के कारण गलतियाँ कर देते हैं,  जिस कारण उसका एडमिशन नही हो पाता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में समझाएंगे ताकि आप बिना किसी परेशानी के Online आवेदन कर सकेंगे। 

OFSS Bihar 11th Admission 2026 : Overview

विषयजानकारी
बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
सिस्टमOFSS (Online Facilitation System for Students)
क्लास11वीं
सत्र2026–28
आवेदन शुरू8 अप्रैल 2026 (संभावित)
आवेदन मोडऑनलाइन
मेरिट लिस्टमार्क्स के आधार पर

OFSS Bihar 11th Admission 2026 : Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ)

EventDate
 आवेदन शुरू8 अप्रैल 2026 (संभावित)
आवेदन की अंतिम तिथिजल्द अपडेट किया जाएगा
पहली मेरिट लिस्टआवेदन समाप्त होने के बाद
 एडमिशन शुरूमेरिट लिस्ट जारी होने के बाद

OFSS Bihar 11th Admission 2026 : Application Fee (आवेदन शुल्क)

  • सभी छात्रों के लिए आवेदन शुल्क लगभग ₹350/- हो सकता है
  • भुगतान ऑनलाइन (Debit Card / UPI / Net Banking) से किया जाएगा

OFSS Bihar 11th Admission 2026 : Online Apply के लिए जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र

OFSS Bihar 11th Admission 2026 – Online Apply Process

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अंतर्गत संचालित Online Facilitation System for Students (OFSS) के द्वारा इंटर (11वीं) में Admission के लिए ऑनलाइन आवेदन होगा। राज्यभर के लाखों छात्र-छात्राएं इस पोर्टल के जरिए Science, Commerce और Arts स्ट्रीम में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आप पहली बार OFSS पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भरने जा रहे हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

  •  सबसे पहले OFSS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  •  “Common Application Form (CAF)” पर क्लिक करें
  •  अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें
  •  अब लॉगिन करके पूरा फॉर्म भरें
  •  अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें
  •  कम से कम 10 कॉलेज/स्कूल का चयन करें
  •  सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  •  आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  •  फॉर्म को फाइनल सबमिट करके प्रिंट निकाल लें

यदि आप Bihar Board 11th Admission 2026 का फॉर्म भरना चाहते है तो सम्पर्क करें कैफे वाला के साथ और Bihar Board 11th Admission 2026 का ऑनलाइन आवेदन करवायें घर बैठे।

📲 Contact Bihar Board 11th Admission Apply

अपना विवरण भरें और WhatsApp पर भेजें

✔ Fast Response | ✔ Trusted Service

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Scroll to Top